Search

 
 
 

नोवामुंडी : डायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी ने गुवा खदान का किया निरीक्षण

 
  • सेल के अधिकारियों एवं पिट सेफ्टी कमेटी के साथ की बैठक
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : चाईबासा से आए डायरेक्टर ऑफ़ माइंस सेफ्टी श्री एस सुधीर ने गुवा सेल खदान का निरीक्षण कर गुवा सेल के अधिकारियों एवं पिट सेफ्टी कमेटी के साथ गुवा सेल के एचआरडी सेंटर में की बैठक. बैठक के दौरान चाईबासा से आए डायरेक्टर ऑफ़ माइंस सेफ्टी एस सुधीर ने कहा कि पहली बार गुवा सेल खदान का निरीक्षण करने का मौका मिला है. इस दौरान पिछले बैठक में किए गए कार्यों पर चर्चा की गई. साथ ही नए मु्द्दों स्वास्थ्य सुरक्षा एवं पर्यावरण पर भी चर्चा की गई. कुछ बिंदुओं पर सुधार करने की हिदायत दी गई. इसके साथ ही खदान क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा एवं पर्यावरण पर भी ध्यान देने की बात कही गई. इसे भी पढ़ें : कौन">https://lagatar.in/who-is-rishi-on-whose-instructions-illegal-coal-business-is-happening-in-hazaribagh/">कौन

है ऋषि, जिसके इशारे पर हजारीबाग में हो रहा अवैध कोयले का कारोबार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Noamundi-SAIL-Baithak-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम के अंत में गुवा सेल खदान के पिट सेफ्टी कमेटी के अध्यक्ष मिलन नंदी के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया. इस दौरान इस मौके पर गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर, महाप्रबंधक माइंस एसपी दास, महाप्रबंधक सीबी कुमार, महाप्रबंधक एसएमडी इकबाल, महाप्रबंधक प्लांट के आरके सिन्हा, डीजीएम माइनिंग के उप महाप्रबंधक चौधरी निरंजन कुमार सहित सेल के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही