Search

 
 
 

नोवामुंडी : नुईया गांव में जिला स्तरीय मुंडा नियुक्ति स्थगित

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव के मुंडा टोला में शुक्रवार को जिला पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा स्तरीय मुंडा नियुक्ति के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गाय. ग्राम सभा में नुईया गांव के मुंडा दुन्नू चाम्पिया उपस्थित नहीं हो सके इसलिए मुंडा नियुक्ति को स्थगित कर दिया गया.  ग्राम सभा में नुईया गांव के ग्रामीण मुंडा नियुक्ति नहीं होने से नाराज दिखे. ग्रामीणों ने   ग्रामसभा को स्थगित कर मुंडा की उपस्थिति में फिर से ग्राम सभा का आयोजन करने और मुंडा का चयन करने का निर्णय लिया. नुईया गांव के मुंडा टोली में मुंडा नियुक्ति में नोवामुंडी प्रखंड अंचल अधिकारी दीपक कुमार बारी, रघुनाथ लागुरी और सारंडा पीड़ मानकी सुरेश चाम्पिया पहुंचे हुए थे. मुंडा नियुक्ति को लेकर वार्ड सदस्य सोमनाथ चाम्पिया, सोंगा सिद्धू , सोबेन चाम्पिया,डेमका बोदरा,संदीप केराई,अर्जुन पूर्ति सहित काफी ग्रामीण शामिल थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-container-collided-with-divider-driver-injured/">बहरागोड़ा

: डिवाइडर से टकराया कंटेनर, चालक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही