Search

 
 
 

नोवामुंडी : कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने कैंसर पीड़ित महिला की आर्थिक मदद की

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा क्षेत्र के नुईया गांव में रहने वाली आशा हेंब्रम कैंसर से पीड़ित है. उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. जिसके कारण वह अपना इलाज नहीं करा पा रही है. उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाई है. जब इसकी सूचना कांग्रेस युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरेशी को मिली. इसके बाद कुरेशी ने बुधवार को नुईया गांव जाकर महिला की स्थिति को देखा और तुरंत ही इलाज के लिए आर्थिक मदद की. कैंसर से पीड़ित महिला आशा हेंब्रम को आर्थिक मदद मिलने से उसके दिल में एक आशा की किरण जगी. इसके लिए उन्होंने कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-corporation-alert-on-increasing-number-of-dengue-patients-spraying-of-anti-larva-started/">आदित्यपुर

: डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या पर निगम सतर्क, एंटी लार्वा का छिड़काव शुरू
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही