Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : डीजे पर भड़काऊ संगीत बजाने पर रहेगी पाबंदी – थाना प्रभारी

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : आगामी सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर गुवा थाना में बुधवार को शांति समिति की बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के दिशा निर्देशन में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने की. बैठक के दौरान गुवा के सभी अखाड़ों के सदस्यों एवं डीजे के मालिकों को रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण मनाने हेतु सख्त दिशा निर्देश दीया गया. उन्होंने जुलूस में भड़काऊ संगीत नहीं बजाने का भी निर्देश दिया. इस दौरान सभी लोगों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार को मनाने में प्रशासन का सहयोग करने का सहमति दी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-hindu-new-year-celebrated-with-prabhat-pheri-in-various-schools/">बहरागोड़ा

 : विभिन्न विद्यालयों में प्रभात फेरी के साथ मनाया गया हिंदू नव वर्ष

बैठक में थाना प्रभारी सहित ये लोग हुए शामिल

उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधित दिशा-निर्देश देते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन करने एवं एमएसीटी संबंधित जानकारी को साझा किया गया. इस दौरान मौके पर गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव, एसआई धनंजय कुमार सिंह सहित गणमान्य लोगों में समीर पाठक, विनोद सिंह, नाजिर खान, दुचा टोप्पो, संजय कुमार यादव, मुकेश लाल, गणेश दास, राजेश दास, राजेश अग्रवाल, गोविंद पाठक, राकेश झा सहित अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही