Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : दो दवा दुकान में ड्रग इंस्पेक्टर ने की छापेमारी, कई प्रतिबंधित दवा जब्त

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी में दवा दुकानों पर लाइसेंस के बिना खुलेआम प्रतिबंधित दवा परोसा जा रहा है. इसकी गुप्त सूचना पर गुरुवार को जिले से पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने कई दवा दुकानों में छापेमारी की. जिले की ड्रग इंस्पेक्टर जया व नोवामुंडी थाना प्रभारी अंकिता सिंह ने संयुक्त रूप में महुदी स्टेशन बस्ती के दवा दुकान व नोवामुंडी रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित एसपी फार्मा नामक दवा पर छापेमारी की. थाना प्रभारी ने बताया कि महुदी स्टेशन बस्ती स्थित सुब्रतो बारीक की दवा दुकान में छापेमारी की गई वहां सबकुछ सही मिला. उनके नाम पर अपना लाइसेंस उपलब्ध है. रेलवे क्रॉसिंग निकट स्थित शुभम पाणी की एसपी फार्मा दवा दुकान में छापामारी टीम दिन के एक बजे पहुंची. यहां दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कब्जे में ले लिया स्टोर और दवाइयों से उनका मिलान किया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-baba-shyams-court-decorated-in-sakchi-shiva-temple-devotees-were-filled-with-hymns/">जमशेदपुर

: साकची शिव मंदिर में सजा बाबा श्याम का दरबार, भजनों से भावविभोर हुए भक्त

बिना डॉक्टर की पर्ची के उपलब्ध कर रहे थे दवा

ड्रग इंस्पेक्टर ने दुकान से दो नंबर यानी बिना रिकॉर्ड की कई दवाइयां बरामद की. विभिन्न कंपनी के दो कार्टून प्रतिबंधित दवा को सूची बनाकर जब्त कर लिया गया है. जब्त दवाओं में कॉरेक्स, एक्सपाजमा, फेंसिड्रिल, फज्मो प्रोक्सिभोन टेबलेट आदि शामिल है. बताया जाता है कि इन प्रतिबंधित दवाओं को नशे के लिये इस्तेमाल किया जाता है. उक्त दुकान का लाइसेंस भी नहीं था. जांच में यह बात सामने आई है कि दुकानदार को डॉक्टर की लिखी पर्ची भी जरूरत नहीं पड़ती है. वे बिना पर्ची के दवा ग्राहकों को दे देता है. छापेमारी टीम ने जाते-जाते अवैध रूप से संचालित एसपी फार्मा दवा दुकान को सील कर दिया. अधिकारियों द्वारा दवा दुकान में छापामारी अभियान की सूचना मिलते ही दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया. कई दवा दुकानों ने दिन में ही दुकानों को ताला मार कर चलते बने. इस दौरान मौके पर एसआई सुबेन्द्र राम व थाने के पुलिस बल मौजूद थे.[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही