Search

 
 
 

नोवामुंडी : नुईया गांव के नए मुंडा बने डुरसू चाम्पिया

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव के मुंडा टोला में शुक्रवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में मुंडा नियुक्ति के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा की अध्यक्षता नुईया गांव के मुंडा दुन्नू चाम्पिया ने की. दुन्नू चाम्पिया की अध्यक्षता में नुईया गांव के नए मुंडा की नियुक्ति की गई. इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों की सहमति से डुरसू चाम्पिया को नुईया गांव का नया मुंडा बनाया गया. नुईया गांव के मुंडा नियुक्ति में नोवामुंडी प्रखंड अंचल अधिकारी दीपक कुमार बारी, रघुनाथ लागुरी और सारंडा पीड़ मानकी सुरेश चाम्पिया शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-discussion-on-education-in-block-level-manki-munda-meeting/">मझगांव

: प्रखंड स्तरीय मानकी-मुंडा की बैठक में शिक्षा को लेकर हुई चर्चा

चयन के बाद डुरसू चाम्पिया का किया गया स्वागत

मुंडा का चयन होने पर आदिवासी हो समाज के लोगों ने रीति रिवाज के साथ उसे माला पहना कर तथा ढोल नगाड़े की थाप पर नृत्य कर उनका स्वागत किया. नुईया गांव के ग्रामीण भी मुंडा नियुक्ति को लेकर वार्ड सदस्य सोमनाथ चाम्पिया, सोंगा सिद्धू, सोबेन चाम्पिया, डेमका बोदरा, संदीप केराई, अर्जुन पूर्ति सहित काफी ग्रामीण शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही