Search

 
 
 

नोवामुंडी: पद्मावती जैन सरस्वती विद्या मंदिर में बाल संसद का चुनाव

 
Nowamundi: पद्मावती जैन सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में सदन व्यवस्था के लिये बाल संसद का चुनाव कराया गया. सदन व्यवस्था के लिये बाल संसद के चुनाव में  विभिन्न पदों के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री और सह मंत्री के लिए चुनाव कराये गए. बाल संसद के चुनाव में मतों के आधार पर पदाधारी चयनित  हुए. इसमें अध्यक्ष  सुमन सोलंकी को 87 मत, उपाध्यक्ष सृष्टि कुमारी शर्मा को 53 मत, मंत्री-अंजलि पोद्दार को 54 मत , सह मंत्री स्वाती  महापात्रा को 70 मत सेनापति शिवा करवा सर्वाधिक 123 मत हासिल किए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-prayer-for-peace-and-harmony-on-namaz-e-juma-in-mosques/">चाईबासा:

मस्जिदों में नमाज-ए-जुमा पर अमन-शांति की दुआ

नेतृत्व क्षमता और भाषण कौशल गुणों को विकसीत करने का प्रयास

क्षमता के विकास के लिये सदन व्यवस्था के तौर पर  विद्यालय में प्रत्येक सत्र में बाल संसद का गठन किया जाता है. इससे भैया बहन में ना केवल कर्तव्य बोध विकसीत होता है. बल्कि इन बाल चुनावों में हिस्सा लेकर नेतृत्व क्षमता एवं भाषण कौशल जैसे गुणों  को विकसीत करने का अवसर भी भैया बहन प्राप्त करते हैं. विद्यालय परिवार इन्हीं छोटी-छोटी प्रक्रियाओं की मदद से देश के सुयोग्य नागरिक निर्मित करने का सफल प्रयास करते हैं.  विद्यालय में प्रधानाचार्या  की अध्यक्षता में विद्यालय की कन्या भारती संयोजिका दमयंती पडेया दीदीओं के सहयोग से  कन्या भारती के गठन का कार्य भी संपन्न हुआ. इसके विभिन्न पदों  में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष का गठन किया गया. कन्या भारती प्रधानाचार्या की ओर से अनुप्राणित बालिका के लिए संचालित एक संगठनात्मक योजना है जिसके द्वारा बालिकाओं के अंदर नेतृत्व क्षमता, नैतिक विकास, सामाजिक कौशल जैसे गुणों का विकास करने का प्रयास किया जाता है.कन्या भारती कमेटी में अध्यक्ष कल्पना कुमारी, उपाध्यक्ष हर्षिता बाहरा, मंत्री सीमा गौर, कोषाध्यक्ष सृष्टि ठाकुर आदि को शामिल किया गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-christian-community-prays-in-church-on-good-friday/">किरीबुरु

: ईसाई समुदाय ने गुड फ्राइडे पर की चर्च में प्रार्थना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही