Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : सड़क पर गिरा बिजली खंभा, आवागमन बाधित

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा से बड़ाजमादा जाने मुख्य सड़क पर बिजली का पोल गिरने से टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट का ट्रांसपोर्टिंग चार घंटे ठप रहा. ज्ञात हो कि गुवा सेल प्रबंधन द्वारा सेल कर्मियों के घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए सड़क के किनारे पोल गाड़कर तार ले जाया गया है. मंगलवार सुबह अचानक से बिजली का एक पोल मुख्य सड़क पर गिर गया. जिसके कारण बड़ाजामदा के बरायबुरु स्थित टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट की खदान से गुवा रेलवे साइडिंग की ट्रांसपोर्टिंग बाधित हो गई. बिजली पोल मुख्य सड़क पर गिरने की सूचना लोगों ने सेल प्रबंधन को दी. इसके बाद तुरंत ही बिजली की लाइन काटी गई तथा सेल के कर्मचारियों ने मुख्य सड़क पर गिरे बिजली पोल को स्थानीय लोगों की मदद से हटाया. पोल को सड़क से हटाने में लगभग चार घंटा का समय लग गया. सड़क मार्ग से पोल हटाए जाने के बाद परिचालन सामान्य हो सका. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhagwat-katha-shows-the-purpose-and-direction-of-life-manish-shankar/">जमशेदपुर

: भागवत कथा जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है : मनीष शंकर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही