Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : अंकित मूल्य से ज्यादा रेट में मिल रही अंग्रेजी शराब

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : जगन्नाथपुर स्थित शिव मंदिर रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान में अंकित मूल्य से ज्यादा रेट में शराब बेची जा रही है. इसकी शिकायत शराब खरीदने गए लोगों ने की है. उन्होंने बताया कि आरएस क्वार्टर बोतल का अंकित मूल्य 190 रुपए है, परंतु सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान में ग्राहकों से 220 रुपए लिए जा रहे हैं. ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान के बाहर रेट लिस्ट नहीं टांगा गया है. जब शराब लेने पर बिल मांगा जाता है तो शराब दुकानदार बिल देने से मना कर देते हैं. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-100-kv-new-transformer-installed-on-the-initiative-of-the-mla/">डुमरिया

: विधायक की पहल पर लगा 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर
दुकानदार कहते हैं कि शराब का रेट बढ़ गया है. अगर शराब का रेट बढ़ गया है तो दुकानदार को रेट लिस्ट लगाना चाहिए ताकि ग्राहकों को पता चले कि शराब का अंकित मूल्य से ज्यादा रेट है. इसको लेकर कई बार सरकारी अंग्रेजी शराब के दुकानदारों से कहा सुनी भी हो गई, परंतु आज तक उसके कान में जूं तक नहीं रेंगा.यहां तक की जगन्नाथपुर प्रशासन भी अंग्रेजी शराब के दुकानदारों द्वारा मनमाने रेट पर बेचे जाने को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है. ज्ञात हो कि ऐसे ही शिकायत किरीबुरू, बड़ाजामदा, गुवा और नोवामुंडी में भी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही