Search

 
 
 

नोवामुंडी : सीबीएसई 12वीं बोर्ड में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के बच्चों का उम्दा प्रदर्शन

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सीबीएसई 12वीं बोर्ड की विज्ञान संकाय की परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के बच्चों ने उम्दा प्रदर्शन किया है. स्कूल के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि विद्यालय से कुल 21 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे. सभी बच्‍चों का परीक्षा परिणाम प्रशंसनीय रहा. इसमें विश्व इंदिरा मालवा (82 प्रतिशत) प्रथम, अल्तमश खान (76. 4 प्रतिशत) द्वितीय एवं संतोषी गोप (76. 2) तृतीय रही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-tempo-not-found-in-bodam-geruva-daughters-life-burnt/">जमशेदपुर:

बोड़ाम गेरूवा में नहीं मिली टेंपो, चली गयी बेटी की जान         

आने वाले समय में और भी बेहतर परीक्षा परिणाम होगा : प्राचार्य

परीक्षा परिणाम के प्रति संतोष जाहिर करते हुए प्राचार्य ने कहा कि बच्चों का परीक्षा परिणाम शिक्षकों की कड़ी मेहनत एवं अभिभावकों के सराहनीय प्रयास से संभव हो सका है. डीएवी गुवा क्षेत्रीय सहायक रीजनल ऑफिसर ओपी मिश्रा एवं सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी के मार्गदर्शन पर निरंतर विकास की ओर अग्रसर है. अनन्त कुमार उपाध्याय, सत्येन्द्र राय, विकास मिश्रा,पंकज कुमार, अनिरुद्ध दत्ता, अंजन कुमार, पुष्पांजलि नायक, शशि भूषण तिवारी, श्रवण कुमार पांडेय, जय मंगल साव द्वारा बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा दी जा रही है. आने वाले समय में और भी बेहतर परीक्षा परिणाम होगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mnrega-workers-met-mla-deepak-biruwa-regarding-pending-demands/">चाईबासा

: लंबित मांगों को लेकर विधायक दीपक बिरुवा से मिले मनरेगा कर्मी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही