Search

 
 
 

नोवामुंडी : उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कक्षा आठ के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा के नुईया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ रहे कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं का शुक्रवार को विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई. इस अवसर पर गुवा पश्चिमी पंचायत के मुखिया पद्मिनी लागुरी एवं नोवामुंडी भाग एक के जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, स्कूल के प्रधान शिक्षक नीम चंद्र महतो, शिक्षक राजेश कुमार, रजनी नायक, गीता महतो, पूनम कुमारी आदि शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-ap-singh-principal-of-jks-college-retired-dr-mohit-kumar-became-principal-in-charge/">जमशेदपुर

: जेकेएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ एपी सिंह हुए सेवामुक्त, डॉ मोहित कुमार बने प्रभारी प्राचार्य

आज के बच्चे कल के भविष्य हैं

समारोह को संबोधित करते हुए जिप सदस्य देवकी कुमारी ने बच्चों को संबोधित कर कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं. सभी बच्चे मेहनत और लगन से पढ़ाई करें. जीवन में आगे बढ़ने का एक ही रास्ता है और वह है शिक्षा. शिक्षा के बिना कोई भी आगे नहीं बढ़ सकता है. साथ ही सभी बच्चे रोज स्कूल जाया करें. स्कूल ही एक ऐसा मंदिर है जहां बच्चों का भविष्य संवरता है. स्कूल में पढ़ाई करते वक्त बच्चों को सवाल समझ में नहीं आने पर अपने शिक्षकों से पूछना चाहिए. कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया. विदाई समारोह के अवसर पर बच्चों के अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही