Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में 10वीं के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई

Noamundi (Sandeep Singh) : डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में कक्षा 10वीं के बच्चों का विदाई समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ. इस दौरन मुख्य अतिथि के रूप में सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी व विशिष्ट अतिथि महिला समिति की अध्यक्ष स्मिता गिरी के साथ के महिला समिति की अन्य सदस्य उपस्थित थीं. अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुष्प की वर्षा करते हुए बच्चों को आशीर्वचन दिया गया. धर्म शिक्षक आशुतोष शास्त्री एवं राजवीर सिंह के सानिध्य में स्कूली बच्चों के साथ हवन मंत्र उच्चारण कर परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई. विद्यालय से विदा ले रहे कक्षा दशम के 67 बच्चों को मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी एवं अतिथियों के द्वारा परीक्षा एडमिट कार्ड प्रदान किया गया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sdo-flagged-off-the-campaign-chariot/">जमशेदपुर

: एसडीओ ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नवम के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी

मुख्य अतिथि विपिन कुमार गिरि ने कहा कि बच्चे सेवा की भावना से कार्य कर सबों का प्रिय एवं सहयोगी बन सकते हैं.सम्मान की भावना बड़े, छोटे एवं हम उम्र के लोगों के साथ बनाकर रखनी चाहिए. इससे बच्चे सबके चहेते बन सकते हैं. बच्चों को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए कहा की चलने से लेकर थकान तक बच्चों को आगे चलते रहना चाहिए. मौके पर स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बच्चों को बताया अगर मनुष्य की सोच बड़ी हो तो उसे बड़ी सफलता मिलती है. हमेशा जीवन में आगे बढ़ने के लिए बड़ी और ऊंची सोच को रखनी चाहिए. महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरी ने भी अपनी बातों को रखा. कक्षा नवम के बच्चों के द्वारा कई रंगारंग नृत्य गीत के कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेल गुवा के चिकित्सकों में डॉ गजेंद्र कश्यप, डॉ प्रियंका रानी पात्रा, डॉ आदित्य पारीक व अन्य कई शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही