Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में बुधवार को 12वीं के छात्र -छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित हुआ. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति‍ दी. समारोह में शामिल मुख्य अतिथि व विशेष अतिथियों को प्राचार्य द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया. तत्पश्चात मुख्य अतिथि व टाटा स्टील प्रमुख शिरिष शेखर ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि `जीवन की सफलता का मूलमंत्र है. परिश्रम, उत्साह, और दृढ़ विश्वास है. हमें एडिसन जैसे महान व्यक्तित्व का अनुकरण करना चाहिए, जिन्होंने अपने आविष्कारों के लिए दिन-रात काम किया. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, हमारे शिक्षक, माता-पिता, आदि सभी ने अपने पदों तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है. टाटा स्टील के मुख्य प्रबंधक दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि कड़ी मेहनत हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है. बिना मेहनत के जीवन में सफलता नहीं मिलती. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mayumam-aakriti-fed-khichdi-to-350-people-under-anand-sabke-liye/">जमशेदपुर

: मायुमं आकृति ने आनंद सबके लिए के तहत 350 लोगों को खिलाई खिचड़ी
डीएवी गुवा के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि श्रम कर मनुष्य अपनी मंजिल पर पहुंच जाता है. डीएवी चिरिया के प्राचार्य एसके झा ने कहा कि परीक्षा के दिनों में आत्मविश्वास को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है. समाजसेवी निसार अली ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करें. प्राचार्य प्रशांत कुमार भुइंया ने अनुशासित जीवन का महत्व, परीक्षा की बेहतर तैयारी को लेकर जानकारी दी. कार्यक्रम में समाजसेवी निसार अली, शिक्षक, विद्यार्थी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन 11वीं के छात्र-छात्राओं ने किया. तत्पश्चात शांति पाठ और राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम संपन्न हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही