Search

 
 
 

नोवामुंडी : मिलन समारोह सह वनभोज में थाना प्रभारी को दी विदाई

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : शांति समिति के बैठक के गणमान्य लोगों ने गुवा के ठाकुरा स्थित तारे जमीन पर फाउंडेशन में मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन कर गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव,एसआई परेश रजवार तथा धनंजय कुमार सिंह विदाई दी. कार्यक्रम से पूर्व गुवा थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से कहा कि गुवा थाना में मेरा कार्यकाल करीब पूरे 3 साल का रहा.और इन तीन सालों में लोगों के बीच रहते-रहते आपसी सामंजस्य इतना बढ़ गया कि यहां के लोगों का प्यार एवं पुलिस को हर तरह से कानूनी प्रक्रिया में मदद करना मेरे लिए एक बहुत ही अच्छा रहा है. हमारी नौकरी ऐसी है कि आज नहीं तो कल जाना ही था, परंतु लोगों का ऐसा स्वभाव और प्यार हमारे दिलों में एक छाप छोड़ गया है. इसे भी पढ़ें : रवि">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-the-criminal-involved-in-ravi-mishra-shooting/">रवि

मिश्रा गोलीकांड में शामिल अपराधी को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार हमारे दिलों में हमेशा यादगार बन याद दिलाता रहेगा. इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है.आशा करते हैं कि नए जो भी थाना प्रभारी आएंगे उनके साथ भी ऐसा ही सामंजस्य बैठाकर ही प्रयास करें ताकि कोई भी कानून प्रक्रिया आसानी से किया जा सके. कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक वनभोज का आनंद लिया. इस मौके पर नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक, राष्ट्रीय स्वंय सेवक के राकेश कुमार झा, झामुमो के नेता वृंदावन गोप, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक के जोनल सेक्रेटरी दुचा टोप्पो, तुफान घोष, रितेश प्रसाद, रेखा देवी, पदमा केसरी, जय सिंह नायक,नीमचंद महतो, समीर पाठक, सुकदेव प्रधान, सैयद राजू सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही