Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : पिता ने पुत्र को तीर मारकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव के रहने वाले सागर चाम्पिया ने अपने ही बेटे प्रधान चाम्पिया को तीर मारकर घायल कर दिया. आसपास के लोगों के अनुसार पिता और पुत्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक जा पहुंची. बाद में मामला शांत नहीं होने पर पिता ने तीर धनुष निकालकर अपने पुत्र पर ही हमला कर दिया. इस घटना में प्रधान चाम्पिया बुरी तरह से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला अस्पताल भेज दिया. यह घटना रविवार रात 9.30 बजे की है. इसकी सूचना गुवा थाना को दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही