Search

 
 
 

नोवामुंडी : श्री मंदिर में मना प्रभु जगन्नाथ संग महालक्ष्मी का मिलन महोत्सव

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : रथ यात्रा के दौरान नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में लीला संपन्न कर भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ गुरुवार को श्री मंदिर लौटे. जहां पति बीरोह में अपेक्षारत माता लक्ष्मी से भगवान जगन्नाथ के पारंपरिक मिलन महोत्सव मनाया गया. इस दौरान मुख्य रूप से गुवा सेल माइंस सीजीएम विपिन कुमार गिरी एवं स्मिता गिरी उपस्थित थे. मंदिर में भगवान के मिलन महोत्सव को रीति-रिवाज से मनाया गया. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-precious-trees-are-being-cut-indiscriminately-in-badalgoda-forest-department-unaware/">डुमरिया

: बादलगोड़ा में धड़ल्ले से काटे जा रहे हैं कीमती पेड़, वन विभाग बेखबर

श्रद्धालुओं ने उठाया लक्ष्मी-नारायण मिलन का आनंद

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान जगन्नाथ माता लक्ष्मी को सूचना दिए बिना ही बड़े भाई बलभद्र एंव बहन सुभद्रा संग रथ यात्रा कर मौसीबाड़ी चले जाते हैं. बाद में माता लक्ष्मी प्रभु से साक्षात करने के लिए रथयात्रा के पांचवे दिन रथनुमा पालकी में सवार होकर मौसीबाड़ी पहुंचती हैं. जहां भगवान जगन्नाथ से साक्षात नहीं हो पाने की वजह से माता लक्ष्मी रुष्ट होकर रथ के पहिया को तोड़ कर वापस श्री मंदिर लौट आती हैं. पति वियोग में माता लक्ष्मी मंदिर द्वार पर प्रभु जगन्नाथ के लौटने का इंतजार करती हैं. इस रस्म को मंदिर में निभाया गया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहकर लक्ष्मी-नारायण मिलन का आनंद उठाते नजर आए. वहीं मंदिर समिति द्वारा भोग वितरण किया गया. गुरुवार को स्वर्ण वेष, शुक्रवार को अधर पोना एवं शनिवार को नीलाद्री विजे कार्यक्रम किए जाने की जानकारी पुजारी जितेंद्र पंडा द्वारा दी गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही