Search

 
 
 

नोवामुंडी : दो परिवारों में मारपीट, एक घायल, मामला पहुंचा थाना

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना क्षेत्र के सेवा नगर स्थित दो परिवार अंकित तांती तथा पुलीन केसरी के बीच मारपीट हो गया. इस मारपीट में पुलिन केसरी का सर फट गया. वहीं उसकी पत्नी शिवदानी हुरद का हाथ टूट गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों परिवार मामा भगना में जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई. बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई. मामा पुलीन केसरी ने डंडे से अपने भगना अंकित तांती को मार दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-356-people-got-free-checkup-in-health-checkup-camp-organized-at-gemco-gurudwara/">जमशेदपुर

:  जेम्को गुरूद्वारा में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 356 लोगों की हुई निःशुल्क जांच

अंकित तांती ने ईंट से मामा को मारा

डंडे की मार से गुस्सा होकर अंकित तांती ने जमीन पर पड़े ईंट उठाकर उसके सर पर दे मारा, जिससे पुलीन केसरी का सर फट गया और खून बहने लगा. उसकी पत्नी ने उसे तुरंत ही गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक इलाज कर दोनों परिवार गुवा थाना पहुंच मामले का मौखिक शिकायत दर्ज कराई. बाद में दोनों परिवारों में आपसी समझौता कर लिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही