Search

 
 
 

नोवामुंडी : बुलबुल बोस के घर में लगी आग, सारा सामान जला

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी टाटा स्टील कॉलोनी के संग्राम साई शॉप नं 5 में सुकुमार बोस एंड संस के मालिक बुलबुल बोस के आवास में शुक्रवार की शाम सात बजे आग लग गई. आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी. आग लगने की सूचना मिलते ही लगभग आठ बजे टाटा स्टील की दमकल आग पर किसी तरह से काबू पा लिया. इसे भी पढ़ें : रक्षा">https://lagatar.in/defense-ministry-awards-contract-to-hal-to-purchase-97-tejas-fighter-aircraft/">रक्षा

मंत्रालय ने एचएएल को 97 तेजस लड़ाकू विमान खरीद का ठेका दिया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Noamundi-AAG-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आगजनी की सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाना के थाना प्रभारी सिद्धांत कुमार ने टाटा स्टील के सिक्युरिटी हेड कस्तूब सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संग्रामसाई स्थित क्वार्टर संख्या- शॉप नम्बर 5 सुकुमार एंड संस के कांट्रेक्टर बुलबुल बोस के नाम से आवंटित है. घटना के दिन बुलबुल बोस शाम 4 बजे जमशेदपुर गये हुये थे. उनके छोटे भाई सिद्धार्थ बोस शाम के साथ नोवामुंडी बाजार स्थित ऑफिस की ओर गये हुये थे. क्वार्टर में उसकी नौकरानी घरेलू काम-काज में व्यस्त थी. तभी क्वार्टर के भीतर अचानक बिजली मीटर बोर्ड से आग की चिंगारी निकली. इसे भी पढ़ें : मां">https://lagatar.in/chaitra-navratri-by-worshiping-mother-skandamata-bad-things-will-be-done-mother-will-be-happy-by-offering-banana/">मां

स्कंदमाता की पूजा करने से बनेंगे बिगड़े काम, केले का भोग लगाने से माता होंगी प्रसन्न
देखते ही देखते क्वार्टर के चारों ओर आग लग गई. जब तक नौकरानी अपने मालिक को जानकारी देती तब तक काफी देर हो चुकी थी. आगजनी घटना मामले में कंपनी से संबंधित कागजात से लेकर सोफासेट, अलमीरा, फ्रिज, टीबी के अलावा लाखों रुपये की घरेलू संपत्ति जलकर राख हो चुका था. इस आगजनी के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही