Search

नोवामुंडी : सर्पदंश से बाइलोर टोला के पांच वर्षीय बच्ची की मौत

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : जहरीला सांप के काटने से आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ रही छात्रा की मौत हो गई. यह घटना गुरुवार देर शाम कलैईया पंचायत के गौड़दिघिया गांव के बाईलोर टोला की है. सर्पदंश से मृत आंगनवाड़ी केंद्र की छात्रा का नाम जानी पुरती जिसकी उम्र लगभग पांच वर्ष है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घर के बाहर रखे जलावन की लकड़ी को जब बच्ची जानी पुरती उठाई तभी लकड़ियों की गठरी में छिपा हुआ एक जहरीले सांप ने जानी पुरती के हाथ में काट लिया. सांप लगातार चार बार जानी पुरती के हाथ में काटा. जिसके बाद वह जोर जोर से चिल्लाने व रोने लगी. रोने की आवाज सुन कर परिजन व आसपास के लोग पहुंचे तो देखा की सांप लकड़ियों के पास है. फिर ग्रामीणों ने सांप को मार दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-unclaimed-bag-found-in-neetibag-colony-created-a-stir-book-copy-came-out/">जमशेदपुर

: नीतिबाग कॉलोनी में मिला लावारिस बैग, मचा हड़कंप, निकले किताब-कॉपी

जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित किया

इधर सांप के काटने के बाद जानी पुरती को एक बार उल्टी हुई और बेहोश होने लगी. घटना की सूचना डांगुवापोसी के युवक विक्की बेहरा और भरत बेहरा को हुई तब व दोनों तुरंत ही बाईलोर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस को बुलाया और एंबुलेंस से उसे जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जानी पुरती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलने पर रांची से लौट रहे सामाजिक कार्यकर्ता सूरज मुखी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे व परिजन से घटना की जानकारी ली. साथ ही जगन्नाथपुर थाने में सांप के काटने से बच्ची जानी पुरती हुई मौत की जानकारी उसके परिजनों के साथ पुलिस को दी. जगन्नाथपुर पुलिस शुक्रवार को जानी पुरती के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए चाईबासा भेज दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//