Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : वन विभाग ग्रामीणों को दे रही है जंगल में आग बुझाने का प्रशिक्षण

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सारंडा के रोवाम गांव स्थित जंगलों में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी जा रही है. एक ओर जहां वन विभाग आग बुझाने में लगी है, वहीं जंगल में आग नहीं लगाने के लिए लोगों को जागरूक भी कर रही है. उसके बावजूद लोग मान नहीं रहे है. रविवार को जंगल में लगी आग को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बुझाया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-ward-development-center-building-has-become-an-object-of-philosophy/">चाकुलिया

: दर्शन की वस्तु बन कर रह गया है वार्ड विकास केंद्र का भवन

आग की चपेट में आकर दुर्लभ जीव-जंतु भी हो रहे विलुप्त

[caption id="attachment_577135" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/aag-2-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> आग बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण.[/caption] गुवा वन क्षेत्र के पदाधिकारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने लोगों से निवेदन किया है कि जंगलों में आग ना लगाएं, पर्यावरण को सुरक्षित रखें. जंगल में आग लगा देने से पेड़-पौधे तो जलकर राख हो ही जाते हैं साथ ही जंगल में रहने वाले दुर्लभ जीव-जंतु भी आग की चपेट में आकर विलुप्त होते जा रहे हैं. उन्होंने लोगों से निवेदन किया की जंगल में लगी आग को अपने स्तर से ना बुझाए. इससे बड़ी दुर्घटना घट सकती है. जंगल में लगी आग की सूचना तुरंत ही अपने वन क्षेत्र पदाधिकारी को दें ताकि आग पर काबू पाया जा सके. आग बुझाने का प्रशिक्षण वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को दी जा रही है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-camp-set-up-for-electricity-bill-payment-in-pakuwabeda-village/">चक्रधरपुर

: पकुवाबेड़ा गांव में बिजली बिल भुगतान के लिए लगाया गया शिविर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही