Search

 
 
 

नोवामुंडी : सारंडा जंगल में लगी आग को बुझाने में नाकाम हैं वनकर्मी, वाहनों की कमी बना कारण

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सारंडा वन प्रमंडल के अधीन गुवा वन क्षेत्र रेंज में वन विभाग के कर्मचारी छोटे वाहन होने के बावजूद वाहन विहीन है. बिना वाहन के वनकर्मी सारंडा जंगल में लगने वाली आग को बुझाने तथा जंगल के खिलाफ जारी अन्य गतिविधियों को रोकने के लिए तुरंत घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाते हैं. उल्लेखनीय है कि सारंडा जंगल की रक्षा, जंगल में लगने वाली आग को रोकने समेत वन व पर्यावरण से संबंधित अन्य गतिविधियों को चलाने की बड़ी जिम्मेदारी अन्य रेंज की तरह गुवा वन क्षेत्र के रेंजर रामनंदन राम व अन्य वनकर्मियों पर है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/preparations-were-made-to-take-the-cattle-to-dhanbad-by-crossing-four-police-station-areas-of-hazaribagh-giridih-police-caught-three-pickup-vans/">हजारीबाग

के चार थाना क्षेत्रों को पार कर मवेशियों को धनबाद ले जाने की थी तैयारी, गिरिडीह पुलिस ने तीन पिकअप वैन पकड़ी
इस रेंज में एक भी नया वाहन नहीं है. वैसे रेंजर रामनंदन राम गुवा रेंज के अलावे लगभग चार अलग रेंज के भी प्रभार में हैं. इस कारण वे सारंडा के गुवा रेंज में ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं. गर्मी के मौसम में सारंडा के विभिन्न क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. सूचना मिलने के बाद भी वनकर्मी समय पर आग लगने वाले क्षेत्रों में आग बुझाने नहीं पहुंच पा रहे हैं. वजह है इनके पास पर्याप्त वाहन का नहीं होना. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-the-scorching-heat-and-drying-rivers-and-streams-increased-the-problems-of-the-people-of-saranda/">किरीबुरु

: भीषण गर्मी व सूखते नदी-नालों ने सारंडा के लोगों की परेशानी बढ़ाई
वनकर्मियों को विभाग से मोटरसाइकिल अथवा साइकिल भी नहीं मिला है कि वे उसके माध्यम से अविलम्ब घटनास्थल पर पहुंचें. गुवा रेंज भगवान भरोसे चल रहा है. इस रेंज क्षेत्र के जंगलों में अनेक विकास योजनाएं वन विभाग द्वारा चलाई जा रही है. इसमें भी भारी अनियमितता के साथ-साथ सारंडा के बेरोजगारों को रोजगार नहीं देकर मशीन व बाहरी ठेकेदार व मजदूर से कार्य कराने का मामला सामने आ रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही