Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज गुवा पंचायत ईकाई का गठन

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा के जाटाहाटिंग स्थित प्राथमिक विधालय के प्रांगण में सोमवार को कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज कल्याण समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज कल्याण समिति गुवा पंचायत ईकाई का गठन किया गया. उपस्थित लोगों की सर्वसम्मति से पान तांती समाज के गठन में अध्यक्ष पद के लिए शंकर दास जाटा हाटिंग से, सचिव पद के लिए पुष्कर दास नानक नगर से, कोषाध्यक्ष पद के लिए दीप कुमार पान कैलाश नगर से चयन किया गया. इसके साथ ही समिति के संचालन हेतु मुख्य सलाहकार पद के लिए घांसीराम दास, संरक्षक पद के लिए विश्वजीत तांती कैलाश नगर से, सलाहकार के पद के लिए रवि चंद्र पान, मीडिया प्रभारी पद के लिए बेनुधर पान को सर्वसम्मति से चुना गया. अंत में कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज कल्याण समिति के केंद्रीय कमिटी के अध्यक्ष मोतीलाल दास ने सभी को पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और बधाई दी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mahajutan-of-kudmi-leaders-of-jharkhand-west-bengal-and-odisha-in-adityapur-on-14th/">चांडिल

: आदित्यपुर में झारखंड, पश्चिम बंगाल व ओडिशा के कुड़मी नेताओं का महाजुटान 14 को
इस दौरान कमेटी के गठन में केंद्रीय कमिटी के अध्यक्ष मोतीलाल दास, केंद्रीय कमिटी के संगठन सचिव जितेन्द्र दास, उपसंगठन सचिव प्रमोद भंज, केंद्रीय कमिटी के मुख्य प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी जगदीश दास, चकरधरपुर प्रखंड इकाई के सचिव प्रदीप दास, संगठन सचिव हरीश पान, उपसचिव शिवानन्द दास, मनोहरपुर आनंदपुर प्रखंड इकाई के अध्यक्ष सुरेश चंद्र दास, सचिव मनोज दास, उपाध्यक्ष राकेश दास, संगठन सचिव सुखलाल दास, जगदीश जेना दास के अलावे नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी,पदमा केशरी, अभिमन्यु पान, कैलाश दास, रामकृष्ण दास, गोरखा दास सहित काफी संख्या में पान तांती समाज के लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही