Search

नोवामुंडी : पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने जगन्नाथपुर का किया दौरा

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुरुवार को पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया. दौरा करने के बाद गुवा के डायरेक्टर बंगला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलकर मिशन 2024 को देखते हुए बूथ कमेटी को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया.  बड़कुंवर गागराई ने कहा कि जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है. क्षेत्र की जनता द्वारा कोड़ा दंपती को 20 साल से अधिक प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने के बावजूद गांव के ग्रामीण मूलभूत सुविधा वंचित है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-convicted-of-raping-minor-15-years-labor-imprisonment-rs-20000-fine/">जमशेदपुर

: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 15 साल की सश्रम कारावास, 20 हजार जुर्माना

सड़क जर्जर, लेकिन किसी ने नहीं दिया ध्यान

जगन्नाथपुर तोडांगहातु रेलवे फाटक से आमजोड़ा होते हुए माइंस करजिया तक सड़क काफी जर्जर है. इससे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, प्रखंड तथा अनुमंडल मुख्यालय आना-जाना करने में काफी परेशानी होती है, लेकिन कोड़ा दंपती को इसकी चिंता नहीं है. जबकि यह सड़क इस क्षेत्र के लिए लाइफ लाइन की तरह है. मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो मंजीत कोड़ा, सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास, नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप, जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष राई भूमिज, मदन  गुप्ता, अश्वनी चातर, दुनिया कुम्हार, राजेश सिंकु, रितेश पानीग्रह, सावन कुमार, सुरज सांडिल,पवन मल्लिक, संजय मल्लिक, आनंद महाराणा, ब्रजकिशोर कुराल आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp