Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : पूर्व विधायक सह समाजसेवी स्व. मुकुंद राम तांती की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : पूर्व विधायक सह पान तांती समाज सेवी स्व. मुकुन्द राम तांती की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पान तांती समाज कल्याण समिति गुवा पंचायत के लोगों ने स्व. मुकुंद राम तांती को श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर समिति के लोगों ने बाइक रैली निकाला. बाइक रैली में समिति के 60 लोगों ने शामिल होकर जगन्नाथपुर (मेन चौक) पर स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. माल्यार्पण के बाद समाज के लोगों ने पैदल ही उनके घर पहुंच कर परिवारों से मुलाकात की. इस दौरान उनके परिवारों का हाल-चाल जानने के बाद स्व. मुकुन्द राम तांती के अधूरे रहे सामाजिक कार्यों को कैसे आगे बढ़ाया जाय इस पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही उनके सपनों को पूरा करने का विश्वास दिलाया.

इसे भी पढ़ेंकिरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-candle-march-by-laborers-in-memory-of-deceased-contract-laborer-jeevan-soy/">किरीबुरू

: मृत ठेका मजदूर जीवन सोय की याद में मजदूरों ने निकला कैंडल मार्च

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही