Search

 
 
 

नोवामुंडी : डीएवी चिरिया के पूर्व प्राचार्य बी महंतो ने किया गुवा डीएवी पब्लिक स्कूल का दौरा

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : डीएवी चिरिया के पूर्व प्राचार्य बी महंतो ने मंगलवार को डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा का मुआयना किया. मौके पर डीएवी गुवा के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार भी मौजूद थे. इस अवसर पर डीएवी चिरिया के पूर्व प्राचार्य बी महंतो ने बताया कि वे 1983 में डीएवी रजरप्पा के बाद डीएवी बचरा (हजारीबाग ) मे डेढ़ वर्षो तक, डीएवी डोरी (बोकारो ) पाँच वर्षों तक सेवा देने के उपरांत डीएवी चिरिया में प्राचार्य के रुप में कार्यरत रहे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-on-the-orders-of-the-high-court-the-employment-office-got-to-know-about-the-complainant-unemployed/">किरीबुरू

: हाईकोर्ट के आदेश पर शिकायतकर्ता बेरोजगारों से नियोजन कार्यालय ने जाना उनका पक्ष
तत्पश्चात एमसीएल तालचर से वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त हुए हैं. इन क्षेत्रों में विगत वर्षो रहने के उपरांत डीएवी गुवा के विकास की स्थिति का जायजा लेने के लिए वह क्योंझर से आए हुए हैं. उन्होंने बताया कि डीएवी चिरिया की स्थापना काल में वे गुवा से डीएवी चिरिया पैदल यात्रा कर स्कूल पहुंचते थे. उक्त स्कूल को स्थापित करने में उन्होंने अग्रणी योगदान प्रदान किया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-seminar-on-educational-philosophy-of-vivekananda-organized-in-bed-department-of-womens-college/">चाईबासा

: महिला कॉलेज के बीएड विभाग में “विवेकानंद का शैक्षिक दर्शन” विषय पर सेमिनार आयोजित
बहरहाल उनके द्वारा स्थापित डीएवी चिरिया बट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है. यहां बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा दी जा रही है. इस अवसर पर डॉ मनोज कुमार की अध्यक्षता में पूर्व सेवानिवृत्त प्राचार्य बी महंतो ने डीएवी गुवा का मुआयना कर विद्यालय की विधि व्यवस्था भूरी भूरी प्रशंसा की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही