Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : पूर्व जिला परिषद सदस्य ने गुवा सेल के सीजीएम को सौंपा 6 सूत्री मांगपत्र

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : मनोहरपुर प्रखंड स्थित छोटानागरा गांव के पूर्व जिला परिषद सदस्य सह झामुमो जिला कार्यकारी सदस्य बामिया मांझी ने गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरि को 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा. उन्होंने अपने मांग पत्र में लिखा है कि लौह अयस्क खान गुवा में लोकल सारंडा क्षेत्र के राजस्व गांव के बेरोजगार युवक-युवतियों को योग्यता के अनुसार रोजगार दिया जाए. गुवा, किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, चिड़िया की सेल की खदान में बहाली निकाली गई है. उसमें स्थानीय युवक-युवतियों को काम से बैठा देने की सूचना मिलने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. ऐसा होने से विधि व्यवस्था उत्पन्न हो सकती है. सेल प्रबंधन ने जिस तरह की बहाली निकाली है, जिसमें स्थानीय युवक-युवतियां भाग नहीं ले सकेंगे. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/36-girl-students-of-chandigarh-pgi-stopped-from-leaving-hostel-for-not-listening-to-pm-modis-mann-ki-baat-program/">पीएम

मोदी के मन की बात कार्यक्रम नहीं सुनने पर चंडीगढ़ PGI की 36 छात्राओं के हॉस्टल से बाहर निकलने पर रोक
सेल प्रबंधन असंवैधानिक की योजना बना रही है. सेल प्रबंधन से हमारी मांग है कि आईटीआई पास स्थानीय युवक-युवतियों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाए, वैसे मैट्रिक पास युवक-युवतियों को उच्च शिक्षा पढ़ने हेतु ओपन स्कूल स्टूडेंट सेंटर खोलने की व्यवस्था की जाए. स्थानीय युवकों की नियुक्ति के लिए न्यूनतम योग्यता नहीं रखी जाती है. उसे स्थानीय कांट्रेक्टर के माध्यम से रोस्टर के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए, कार्य क्षेत्र में अवस्थित गांव में स्वच्छ पानी की व्यवस्था की जाए, सीएसआर के तहत 10 गांवों को जोड़ने का कार्य सेल प्रबंधन द्वारा सहारानीय है. सीएसआर गांव के 10-10 युवक-युवतियों को योग्यता के अनुसार नोटसीट एवं सप्लाई में रोजगार दिया जाए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही