Search

 
 
 

नोवामुंडी : बहाली रद्द करने को लेकर पूर्व जिप सदस्य ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सेल में हो रहे बहाली को रद्द करने को लेकर पूर्व जिला परिषद सदस्य बामिया मांझी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि गुवा, किरीबुरू मेघाहातुबुरु, चिड़िया मनोहरपुर लोह अयस्क खदान में विभिन्न पदों की बहाली को तत्काल स्थगित कर रद्द किया जाए, क्योंकि बहाली में एक भी स्थानीय उम्मीदवारों का नाम नहीं है. परीक्षा में 24 उम्मीदवार शामिल हुए थे जिसमें से एक का भी चयन नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि सीएसआर के तहत गांव के उम्मीदवार बहाली में भाग लिया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-meeting-of-contractual-teachers-association-concluded-discussion-on-various-issues/">जमशेदपुर

: संविदा शिक्षक संघ की बैठक संपन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

स्थानीय ग्रामीणों के साथ हमेशा धोखा करते आई है प्रबंधन

राज्य सरकार कहती है निजी क्षेत्र में स्थानीय आदिवासी मूलवासी उम्मीदवार को 75% प्रतिशत आरक्षण के तहत रोजगार में पहली प्राथमिकता देने का प्रावधान किया गया है. उसके बावजूद खदान प्रबंधन मनमानी ढंग से दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों का चयन कर रही है. प्रबंधन के मनमानी रवैये का स्थानीय आदिवासी मूलवासी विरोध करता है. प्रबंधन स्थानीय ग्रामीणों के साथ हमेशा धोखा करते आई है. सेल प्रबंधन की इस नीति को लेकर स्थानीय आदिवासी मूलवासी काफी आक्रोशित हैं. इसलिए गुवा, किरुगुरू, मेघाहातुपुरु चिंड़िया मनोहरपुर, खदान के बहाली को तत्काल स्थागित एवं रद्द किया जाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही