Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा के योगनगर में मुखिया फंड से फेवर ब्लॉक सड़क का किया गया शिलान्यास

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा के योग नगर स्थित पश्चिमी पंचायत अंतर्गत मुखिया फंड से दो कॉलोनी में फेवर ब्लॉक सड़क का शिलान्यास किया गया. फेवर ब्लॉक सड़क का शिलान्यास पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, उप मुखिया रामनाथ समद ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर एवं नारियल फोड़कर किया. फेवर ब्लॉक सड़क की एक कॉलोनी की लंबाई 210 फीट तथा चौड़ाई 10 फीट तथा लागत राशि दो लाख 49 हजार 800 रुपये है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-water-supply-in-the-city-after-14-hours-due-to-failure-of-insulator/">चाईबासा

: इंसुलेटर खराब होने से 14 घंटे बाद शहर में हुई जलापूर्ति

एनओसी सेल प्रबंधन से ली गई है

[caption id="attachment_408624" align="aligncenter" width="780"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Noamundi-Favre-Block-Road.jpeg"

alt="" width="780" height="1040" /> फेवर ब्लॉक सड़क निर्माण को लेकर शिलान्यास करती मुखिया पद्मिनी लागुरी एवं उप मुखिया रामनाथ समद[/caption] सड़क निर्माण सेल के लीज एरिया में किया जा रहा है. जिसकी एनओसी सेल प्रबंधन से ली गई है. लोगों की मांग थी कि बारिश के दिनों में कॉलोनी में सड़क नहीं रहने से कॉलोनी कीचड़मय हो जाता था. लोगों की मांग को देखते हुए पश्चिमी पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन कर सड़क निर्माण की योजना को पारित किया गया. इस दौरान मौके पर पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, उप मुखिया रामनाथ समद, शैलेश प्रसाद, सुबोध कुमार तिवारी, विनय मेहता सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही