Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : पहाड़ी वन देवी दुर्गा मां मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बने गंगा

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा से मनोहरपुर जाने वाले रास्ते में गुवा से 4 किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ी वन देवी दुर्गा मां मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पहाड़ी वन देवी दुर्गा मंदिर के पुजारी नवीदत्त महापात्रो ने की. इस वर्ष दुर्गा पूजा पर होने वाले नवरात्रि को भव्य रूप से मनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से पहाड़ी वन देवी दुर्गा मंदिर का अध्यक्ष गंगा सिद्दु को बनाया गया. वहीं संरक्षक गुवा पूर्वी पंचायत के मुखिया चांदमनी लागुरीगंगदा पंचायत के मुखिया सुखराम सांडिल को बनाया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-companys-cargo-vehicle-runs-on-rural-road-pond-like-pits-formed/">चांडिल

: ग्रामीण सड़क पर चलता है कंपनी का मालवाहक वाहन, तालाबनुमा गड्ढे बने
सचिव यशोदा बोयपाय, सह सचिव सुषमा बोयपाय, कोषाध्यक्ष विमला बोदरा, उप कोषाध्यक्ष सुशीला चाम्पिया को बनाया गया. इस दौरान 15 अक्टूबर को कलश स्थापना, 23 अक्टूबर को नौ कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया जाएगा. महानवमी पर लोगों को प्रसाद रूपी खिचड़ी भोग बैठाकर खिलाया जाएगा. मौके पर वार्ड सदस्य सोमनाथ चाम्पिया, सोंगा सिद्धू, अजय बोदरा, रमेश यादव, रजनी सिरका, सोमवारी सेवैया, चंद्र मोहन बोदरा, कार्तिक मेराल, कृष्ण मेलगांडी, राम पूर्ति, कार्तिक मेलगांडी, अजीत सिंकु सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही