Search

 
 
 

नोवामुंडी : गुवा के विभिन्न जगहों में की गई गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा के विभिन्न स्थानों में श्री गणेश चतुर्थी पर्व मंगलवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया. गुवा बाजार, नानक नगर, गुवासाई के साथ-साथ योगनगर शिव मंदिर प्रांगण में गणेश उत्सव का आयोजन किया गया है. इधर, संरक्षिका कमेटी सीआईएसफ यूनिट गुवा व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेंट राकेश चंदन की अगुवाई में सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर योगनगर पूजा स्थल पहुंचे और सुरक्षाबलों व कर्मियों के साथ भगवन गणेश की पूजा अर्चना की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-new-sports-committee-formed-in-kolhan-university-in-charge-vice-chancellor-becomes-chairman/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में नई खेल कमेटी गठित, प्रभारी कुलपति बने अध्यक्ष

पूरे मन से मनुष्य को करनी चाहिए पूजा

इस अवसर पर महाप्रबंधक ने हार्दिक उद्गार व्यक्त करने हुए कहा कि भगवान श्री गणेश मानव के प्रत्येक संकटों को हरते हैं एवं सुख एवं समृद्धि प्रदान करते हैं. भगवान गणेश की पूजा पूरे मन से मनुष्य को करनी चाहिए. इस अवसर पर उन्होंने जनकल्याण एवं गुवा वासियों के लिए मंगल कामना की. मौके पर संरक्षिका कमेटी सीआईएसफ यूनिट गुवा की महिलाएं व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के परिवार के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे. जिन्होंने पूजा उत्सव के आयोजन में भरपूर सहयोग प्रदान किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही