Search

 
 
 

नोवामुंडी : कारो नदी में मछली पकड़ने के गया ग्रामीण नदी में डूबा

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना क्षेत्र के सरना स्थल के समीप कारो नदी में 50 वर्षीय ग्रामीण सोमवार की दोपहर 12 बजे मछली पकड़ने गया था. अचानक उसका पैर फिसलने के कारण वह नदी में गिर कर बह गया. पास में कुछ लोगों ने उसे पानी में डूबते देखा. लोगों ने बताया की 50 वर्षीय ग्रामीण रोया दास गुवा थाना क्षेत्र के कैलाश नगर का रहने वाला है. लोगों ने इस घटना की जानकारी भाजपा सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास को दी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-villagers-of-harijan-tola-of-chadkamara-village-facing-drinking-water-problem/">बहरागोड़ा

: पेयजल समस्या से जूझ रहे चड़कमारा गांव के हरिजन टोला के ग्रामीण
कैलाश दास ने इस घटना की जानकारी दोपहर तीन बजे गुवा थाना को दी. गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने घटना की सूचना मिलते ही जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. काफी खोजबीन की गई, परंतु उसका पता नहीं चला. मंगलवार सुबह 7:00 ठाकुरा पुल के समीप कारो नदी में उसकी लाश मिली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही