Search

 
 
 

नोवामुंडी : नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले गई युवती, परिजन परेशान

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी प्रखंड के बोकना गांव की रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी पिछले 28 जून से लापता है. किशोरी की मां के अनुसार पिछले दिनों उसके घर एक अनजान युवती आई थी और उनकी बेटी को काम दिलाने के बहाने बाहर ले जाना चाह रही थी. लेकिन उन्होंने अपनी बेटी को उसके साथ भेजने से मना कर दिया. परन्तु 28 जून की शाम उनकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई. काफी खोजबीन किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चला. उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बेटी को उक्त अनजान युवती ही बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई है. इधर, परेशान मां अपनी गुहार लेकर बुधवार को बड़ाजामदा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल सांसद गीता कोड़ा एवं जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के पास पहुंची. महिला ने दोनों के समक्ष पूरी बातों को रखा. कहा कि बड़ाजामदा थाने में वे शिकायत लेकर गई पर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-leader-distributed-street-lights-among-villagers-in-govindpur/">जमशेदपुर

: गोविंदपुर में ग्रामीणों के बीच भाजपा नेता ने किया स्ट्रीट लाइट का वितरण

सांसद ने त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश 

पीड़िता की बातों को सुनते ही सांसद गीता कोड़ा ने मौके पर बड़ाजामदा थाना प्रभारी बासुदेव टोप्पो को बुलाकर नाबालिक किशोरी की गुमशुदगी के संबंध में तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करने का निर्देश दिया. बता दें कि नाबालिक के पिता की काफी साल पहले मौत हो चुकी है. वह अपने पीछे तीन लड़की तथा दो लड़का को छोड़ गए हैं. जिसमें से एक लड़की को बहला-फुसलाकर युवती भगा ले गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही