Search

नोवामुंडी : बालिकाओं को शिक्षित और सशक्त बनाना है : मुखिया

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुखिया चांदमनी लागुरी की अध्यक्षता में बुधवार शाम को गुवा पूर्वी के नानक नगर में बालिकाओं और महिलाओं के साथ बैठक हुई. बाल अधिकार सदस्य गुवा पूर्वी सह सलाहकार एस्पायर नोवामुंडी प्रखंड पदमा केसरी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूक करना है. यह दिन बालिकाओं की हिस्सेदारी बढ़ाना, लड़कियों को शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, करियर के लिए मार्ग उपलब्ध कराने, उनके जन्म के बाद यह सुनिश्चित करना कि उन्हें उचित पोषण और शिक्षा मिले, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें. अभिभावकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि बालिका के जन्म को जश्न मनाकर उनकी रक्षा करके और उन्हें शिक्षित कर सशक्त बनाएं. मुखिया चांदमनी लागुरी ने कहा कि बालिकाओं की पढ़ाई को सबसे पहले प्राथमिकता देना है. इसे भी पढ़ें : रेल">https://lagatar.in/accountability-of-ministry-and-central-government-should-be-fixed-on-rail-accident-congress/">रेल

हादसे पर मंत्रालय और केंद्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए: कांग्रेस
साथ ही बालिकाओं को समय से घर आने और किसी भी आपत्तिजनक समस्या होने पर अपने परिजनों को बताने को कहा. किशोरी समूह को बनाने के लिए एस्पायर की बिनीता पान ने जागरूक किया. बैठक में उपमुखिया सुनीता समद, वार्ड सदस्य जानो चातर, पदमा केशरी, द्रोपदी हेस्सा, अंजलि नायक, रितिका साहू, सहिया दीपिका सिंकु, शांति दास, एसएचजी की महिलाएं, एस्पायर से कृष्णा गोप, सताक्षी दास, बिनीता पान और बालिकाएं उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp