Search

 
 
 

नोवामुंडी : 77वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं ने किया झंडोत्तोलन

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : 77वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने गुवा थाना में तिरंगे को सलामी दी. साथ ही टोंटो थाना क्षेत्र के जगुवार के सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी व जवान गौतम कुमार की हत्या नक्सलियों द्वारा किए जाने को लेकर पूरे झारखंड पुलिस महकमे में मातम छाया हुआ है. इस घटना को लेकर थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव व जवानों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की. शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-rotary-club-members-donated-blood-on-independence-day/">बोकारो

: स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी क्लब के सदस्यों ने किया रक्तदान
वहीं बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक कार्यालय में जोनल सेक्रेटरी दुचा टोप्पो, झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में सेवानिवृत्त सप्लाई कर्मी, भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में महामंत्री विजय तियू, पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत भवन में मुखिया पद्मिनी लागुरी व मुखिया चांदमनी लागुरी, गुवा वन विभाग कार्यालय में फॉरेस्टर आलोक कुमार, डीएवी गुवा स्कूल में प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुमार, इसको मिडिल स्कूल में प्रधानाचार्य किरण सिन्हा, गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में सीजीएम कमल भास्कर, भारतीय स्टेट बैंक गुवा शाखा में शाखा प्रबंधक फनी भूषण सिंकु, बैंक ऑफ इंडिया में शाखा प्रबंधक गोविंद हंसदा ने झंडे को सलामी दी.इस दौरान लोगों के बीच सेव और बुंदिया बांटी गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही