Search

 
 
 

नोवामुंडी : गुवा के हिरजीहाटिंग में किया गया ग्राम सभा का आयोजन

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा पूर्वी पंचायत स्थित हिरजीहाटिंग के दुर्गा मंडप प्रांगण में मंगलवार को विभिन्न योजनाओं को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया. यह ग्राम सभा गुवासाई मुंडा मंगल पूर्ति की अध्यक्षता में की गई. इस ग्राम सभा में पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी की उपस्थिति में योजनाओं को पारित किया गया. इस दौरान ग्राम सभा में पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो, चुमनु टोप्पो, शेख हयूल, जानो चातर, सुनीता लागुरी, सरोज किंडो, चांदमनी देवी, रजनी पिंगुवा, जमुना पिंगुवा, लक्ष्मी देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद थी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-attempt-to-snatch-rifle-from-police-in-ulidih/">जमशेदपुर

: उलीडीह में पुलिस से रायफल छीनने का प्रयास

इन योजनाओं को किया गया पारित

डीएमएफटी फंड से हिरजीहाटिंग स्कूल में बाउंड्री वॉल कराना, आंगनबाड़ी केंद्र का स्कूल निर्माण करना, उपस्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत व स्वास्थ्य सुविधा तथा डॉक्टरों की बहाली, बोकना मंदिर का सौंदर्यीकरण कर पर्यटन स्थल बनाना, स्वच्छता के लिए हर मोहल्ले में कचरा निष्पादन हेतु डस्टबिन लगाना, हर घर शौचालय, गुवा पूर्वी पंचायत के हर घर नल जल की व्यवस्था, हिरजीहाटिंग बिचाईकिरी, शक्तिनगर, नानक नगर, रामनगर, बाजार गली, मोहल्ले में पीसीसी एवं फेबर ब्लॉक सड़क निर्माण, आजीविका के लिए सिलाई सेंटर, बकरी पालन, सूअर पालन इत्यादि की मांग, सरकारी बिजली की सुविधा, हिरजीहाटिंग गौरखनगर में स्थित बड़े नाले का डीएमएफटी फंड से निर्माण की योजनाओं को पारित किया गया. इसे भी पढ़े : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-zilla-parishad-member-visited-todgahatu/">जगन्नाथपुर

: जिला परिषद सदस्य ने किया तोड़गहातु का दौरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही