Search

 
 
 

नोवामुंडी : गुवा पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना अंतर्गत गुवा बाजार से दो गैर जमानती वारंटी को थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने छापामारी अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है. दोनों को पुलिस ने मंगलवार की शाम चाईबासा जेल भेज दिया. पुलिस आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर अभियान चलाकर अपराधियों की धड़पकड़ कर रही है. थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार 19 सितंबर को छापामारी कर फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया गए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-goal-is-to-take-the-college-to-the-heights-with-limited-means-dr-sanjeev/">चाईबासा

: सीमित साधनों से कॉलेज को ऊंचाई तक ले जाना ही लक्ष्य : डॉ संजीव
जेल भेजे गए वारंटियों में गुवा बाजार स्थित रामनगर का शाह नवाज खान उर्फ मुराद खान (38) तथा गुवा रेलवे मार्केट स्थित मस्जिद लाइन का रहने वाला वारंटी राम कुमार गुप्ता (32) शामिल है. मंगलवार को दोनों को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-on-september-21-the-posts-of-private-security-guards-will-be-reinstated-the-district-planning-office-is-setting-up-a-camp/">किरीबुरू

: 21 सितंबर को निजी सुरक्षा गार्ड के पदों पर होगी बहाली, जिला नियोजनालय लगा रहा कैंप

पूजा के पूर्व पुलिस कर रही कार्रवाई

दुर्गापूजा से पहले पुलिस अपराधियों और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर चुकी है. इसके लिए आपराधिक छवि के लोगों की सूची तैयार की गई है, जो अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही