Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा पुलिस ने बोलेरो से बकरी चुराने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया. शनिवार को ग्रामीणों ने इन सभी को बकरी की चोरी करते रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था. जेल जाने वाले अभियुक्तों में जगन्नाथपुर थन क्षेत्र के डिपासाई गांव का अनिल कुम्हार, हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कोचडा गांव का सुदर्शन कुम्हार, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के डिपासाई गांव का बिजु कंसारी और गुणनिधि कुम्हार शामिल है. पुलिस ने सभी को न्यायालय में प्रस्तुत कर चाईबासा जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-procession-taken-out-on-the-birth-anniversary-of-hazrat-mohammad-prophet/">चक्रधरपुर
: हजरत मोहम्मद पैगम्बर साहब के जन्मोत्सव पर निकाला गया जुलूस
: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी, निकाली गई शोभायात्रा [wpse_comments_template]
: हजरत मोहम्मद पैगम्बर साहब के जन्मोत्सव पर निकाला गया जुलूस
क्या था मामला
8 अक्टूबर की सुबह लगभग 11 बजे बोलेरो संख्या- ओआर09क्यू-2616 पर सवार होकर बकरी चोरी करने आये गिरोह के चार लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी थी. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर को दी. एसडीपीओ ने गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव को घटनास्थल पर भेजा, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को ग्रामीणों के बंधन से मुक्त कराया. पुलिस सभी को वाहन समेत अपने साथ थाना ले आई और आज जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-eid-miladunnabi-celebrated-with-gaiety-procession-taken-out/">चाईबासा: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी, निकाली गई शोभायात्रा [wpse_comments_template]
Leave a Comment