Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : दस गांव के मानकी मुंडाओं के संग गुवा थाना प्रभारी ने की बैठक, किया जागरूक

Noamundi (Sandip Kumar) : गुवा थाना प्रांगण में थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में दस गांवों के मानकी-मुंडा व ग्रामीणों के साथ गुवा पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में थाना प्रभारी ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बढ़ते अंधविश्वास, डायन-बिसाही, भूमि विवाद, नशापान आदि को लेकर होने वाली जघन्य हत्याएं, मारपीट व घरेलू हिंसा पर गहरा चिंता व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें : सीओ">https://lagatar.in/co-got-additional-charge-of-cdpo/">सीओ

को मिला सीडीपीओ का अतिरिक्त पदभार

मानकी-मुंडाओं व ग्रामीणों को किया जागरूक

उन्होंने बाल विवाह, हंडिया का सेवन, सड़क सुरक्षा, हब्बा डब्बा खेल पर रोक, मुर्गा पाड़ा पर रोक, पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु जंगल बचाओ, नक्सल पर रोक सहित अशिक्षा को दूर करना आदि घटनाओं को रोकने हेतु मानकी-मुंडाओं व ग्रामीणों को जागरूक किया. थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से ऐसी घटनाओं को समय से पहले रोकने हेतु पूरा सहयोग करने का ग्रामीणों से आह्वान किया. उन्होंने कहा कि गांवों में निरंतर बैठक कर ऐसी घटनाओं से होने वाली नुकसान के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराने को कहा. गांव में होने वाली तमाम विवादों का बैठक कर निष्पक्ष रूप से समाधान करने को कहा. समाधान नहीं होने की स्थिति में पुलिस को इसकी जानकारी देने की अपील की. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-two-divyangs-got-tricycles-due-to-the-efforts-of-zip-member-fulmani-murmu/">बहरागोड़ा

: जिप सदस्य फुलमनी मुर्मू के प्रयास से दो दिव्यांगों को मिली ट्राईसाइकिल

किसी के बीमार होने पर उसे पहले अस्पताल पहुंचाएं

थाना प्रभारी ने गांव के पुजारियों से भी अपील किया की किसी के बीमार होने पर पहले मरीज को इलाज हेतु अस्पताल भेजें. पूजा-पाठ कर किसी ग्रामीण के उपर डायन बिसाही का आरोप नहीं लगाएं. क्योंकि यह कानूनन अपराध है. इस बैठक में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव, एसआई परेश रजवार,धनंजय कुमार सिंह, बिरसा चाम्पिया, सुरेश चाम्पिया, मंगल पूर्ति, सुखराम सिरका, बुधराम सीधू, जगदीश पूर्ति, चरण चाम्पिया, गोमा मार्ली, रामराय चाम्पिया, चन्द्रमोहन सिरका, कोलाय बोयपाई, पद्मिनी लागुरी, चांदमनी लागुरी आदि दर्जनों शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही