Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा सेल प्रबंधन ने बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का किया वितरण

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, गुवा अयस्क खान, बोकारो स्टील लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत गुवा डीएवी स्कूल के 46 बच्चों के बीच शनिवार को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया. गुवा सेल क्लब में शनिवार शाम को इसक लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी, महाप्रबंधक एसपी दास, महाप्रबंधक सीबी कुमार, महाप्रबंधक एनके झा, महाप्रबंधक आर के सिन्हा, महाप्रबंधक संजय बनर्जी मौजूद थे. अतिथियों के हाथों सभी को पाठ्य सामग्री वितरित किया गया. इस संबंध में सीएसआर अधिकारी तनवीर जाफर ने कहा कि सेल प्रबंधन वैसे गरीब बच्चे जो शिक्षा ग्रहण करने में असक्षम है. सेल प्रबंधन द्वारा उन्हें चिन्हित कर पढ़ाई से संबंधित सारा खर्च वहन करती है. सीएसआर के अंतर्गत ठाकुरा गांव, गुवासाई तथा लिपुंगा गांव के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण किया गया है. इस मौके काफी संख्या में बच्चे एवं उनके अभिभावक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-7689-cases-executed-in-national-lok-adalat/">जमशेदपुर

: राष्ट्रीय लोक अदालत में 7,689 मामलों का हुआ निष्पादन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही