Search

नोवामुंडी : नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गुवा कराटे टीम ने जीते कई पदक

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 28 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक मार्शल आर्ट नेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था. इस चैंपियनशिप में गुवा के लक्ष्मी मार्शल आर्ट एकेडमी कराटे क्लास के दस खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. सभी ने अपना उम्दा प्रदर्शन करते हुए इस चैंपियनशिप में एक सिल्वर मेडल तथा सात कांस्य मेडल पर कब्जा जमाकर जिले का मान बढ़ाया है. इस दौरान गुवा कराटे टीम को प्रशिक्षित करने वाली संसाई लक्ष्मी कुमारी को चैंपियनशिप के वेलकम सेरेमनी में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित किया गया. दिल्ली में आयोजित इस चैंपियनशिप में झारखंड, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र तमिलनाडु, कोल्हापुर, रायपुर, उत्तराखंड, रायगढ़, मणिपुर, छत्तीसगढ़, रत्नागिरी की टीम भाग लिया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-files-were-not-found-properly-in-the-meeting-of-the-estimates-committee-the-chairman-expressed-his-displeasure/">चाईबासा

: प्राक्कलन समिति की बैठक में दुरुस्त नहीं मिली फाइलें, सभापति ने जताई नाराजगी

खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

इधर, पदक जीतकर गुवा पहुंचे खिलाड़ियों का गर्मजोशी के साथ रविवार को स्वागत किया गया. मौके पर गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी और गुवा महिला समिति की अध्यक्ष स्मिता गिरी समिति की अन्य महिलाएं उपस्थित थी. इसके लिए गुवा सेल क्लब में एक समारोह का आयोजन किया गया जहां सभी ने कराटे टीम को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. पदक विजेताओं को मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी एवं महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर सेल के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी, महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरी, सीमा शरण, श्वेता सिन्हा, सुषमा चंदन, जयश्री नंदकोलियर, दीपा राय चौधरी सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp