Search

नोवामुंडी : गुवा पुलिस ने स्कूली बच्चों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा इसको मध्य विद्यालय में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गुरुवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बच्चों को जागरूक किया गया. इस मौके पर गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने सड़क सुरक्षा की शपथ स्कूली बच्चों को दिलाई. थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने कहा कि किसी की भी जिंदगी अनमोल होती है. ड्राइविंग या वाहन का उपयोग करते समय प्रत्येक व्यक्ति को निर्देश और नियमों का पालन करना चाहिए. इन दिनों युवाओं में बाइक का क्रेज बढ़ रहा है इसलिए उन्हें नियमों का पालन करना चाहिए. हेलमेट पहनना और गति सीमा पर अंकुश रखना चाहिए. कार का उपयोग करते समय हमेशा सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए और गति सीमा का पालन करना चाहिए. दौड़ कर या जल्दी बाजी में सड़क पार ना करें. इसे भी पढ़े : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-people-will-get-relief-from-dilapidated-road-tender-process-will-start/">नोवामुंडी

: जर्जर सड़क से लोगों को मिलेगी निजात, टेंडर प्रक्रिया होगी शुरू

सड़क सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक

बता दें कि गुवा प्रशासन के द्वारा जगह-जगह लोगों को सड़क सुरक्षा नियम के प्रति जागरूक किया जा रहा है. इस अभियान के तहत सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला का भी आयोजन किया गया. इसमें थाना प्रभारी ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी. इस दौरान गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव, एसआई परेश रजवार, एसआई धनंजय सिंह, स्कूल के प्रधानाध्यापिका किरण सिन्हा तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चे मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp