Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा में सेल के स्थापना दिवस पर दौड़े गुवावासी, 5 किलोमीटर की लगाई दौड़

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी की अध्यक्षता में सेल दिवस सह सेल स्थापना दिवस पर पूरा गुवावासी दौड़ा. कार्यक्रम का आयोजन सेल गुवा प्रबंधन के तत्वावधान में संपन्न हुआ. आयोजित कार्यक्रम में सेल वेलकम गेट हिरजी हाटिंग से सेल गुवा क्लब तक 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई. आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में विभक्त सेल कर्मियों एवं महिला प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य महाप्रबंधक विपीन कुमार गिरी ने झंडी दिखाते दौड़ के लिए बच्चों को अग्रसारित किया. [caption id="attachment_536154" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Novamundi-Gua-Sail-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दौड़ लगाते बच्चे.[/caption] इसे भी पढ़ेंधनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-people-picking-coal-illegally-attacked-cisf/">धनबाद:

अवैध रूप से कोयला चुन रहे लोगों ने किया सीआईएसएफ पर हमला

महाप्रबंधक ने गुवावासी को दी शुभकामना

इस अवसर पर सबको शुभकामना देते हुए मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरि ने कहा कि सेल की स्थापना 1954 में हुई थी. यह एक सरकारी स्वामित्व वाली स्टील उत्पादक कंपनी है. यह इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत आता है. सेल भारत में इस्पात निर्माण में लगी एक प्रमुख कंपनी है. यह पूर्णतः एकीकृत लोहे और इस्पात का सामान तैयार करती है. उन्होंने सेल गुवा को उत्तरोत्तर विकास के प्रति भी अपने विचार रखे. आयोजित प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप मेधावी धावकों में क्रॉस कंट्री बेस्ट एथलीट में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के पूर्व छात्र रोहन जोंको एवं लड़कियों में बेस्ट धाविका निकिता ने प्रथम स्थान पर रहते हुए बाजी मारी. इसे भी पढ़ेंनोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-yoga-can-keep-the-body-healthy-smita-giri/">नोवामुंडी

: योगा से ही शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है – स्मिता गिरी

कक्षा छ्ह तक के छात्राओं में नीतू महतो रही प्रथम

प्रतियोगिता के प्रथम ग्रुप कक्षा छ्ह तक के छात्राओं में प्रथम नीतू महतो, द्वितीय आदिती पूर्ति एवं तृतीय शुभम बिरुवा रहे. इसी तरह से छात्रों में प्रथम सिंचन, द्वितीय अमीर लागुरी एवं तृतीय माधव विरुवा रहे. कक्षा सप्तम के द्वितीय समूह में लड़कियों में प्रथम मनीषा पूर्ति, द्वितीय सोनी कुमारी एवं तृतीय स्वास्तिक कंडेलवाल रही. जबकि लड़कों में प्रथम मार्केष चाम्पिया, द्वितीय प्रिंस भेंगरा एवं तृतीय बिंदास गागराई रहे. महिलाओं की सार्वजनिक दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम बन्दना गोच्छाईत, द्वितीय नूतन बालमुचू एवं तृतीय मंजू गोच्छाईत रही. पुरुषों के समूह में 45 वर्ष से कम उम्र वालों में प्रथम मनोज महतो, द्वितीय बिसू महतो एवं तृतीय एस के शमी रहे. [caption id="attachment_536162" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Novamundi-Gua-Sail-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दौड़ के विजेता को पुरस्कृत करते सीजीएम.[/caption] इसे भी पढ़ेंकरीम">https://lagatar.in/retired-professor-of-karim-city-college-prof-rashid-alam-ansari-passed-away/">करीम

सिटी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो रशीद आलम अंसारी का निधन

45 वर्ष से अधिक उम्र वाले पुरुषों के दौड़ में सिकंदर महतो आये प्रथम

45 वर्ष से अधिक उम्र वाले पुरुषों के समूह दौड़ में प्रथम सिकंदर महतो, द्वितीय निरंजन बेहरा एवं तृतीय इंद्रजीत ठाकुर रहे. सेवानिवृत्त सेल कर्मियों की दौड में प्रथम मंगल लकड़ा, द्वितीय दासो तिरिया एवं तृतीय राजकुमार रहे. पुरस्कार वितरण सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी के कर कमलों द्वारा किया गया. साथ-साथ महाप्रबंधक सीबी कुमार, दीपक प्रकाश, स्मृति रंजन, उप समादेष्टा राकेश चंदन के साथ-साथ कार्मिक विभाग के उप महाप्रबंधक नरेंद्र झा एवं अमीत तिर्की व अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के आयोजन में सराहनीय योगदान दिया. मौके पर सेल कर्मियों में अनूप नाग, पंचम जॉर्ज, नरेश दास, सोनाराम पिंगुआ, नरसिहं किसान व अन्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही