Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : 28 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुएं नेशनल कराटे टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस नेशनल कराटे टूर्नामेंट में गुवा कराटे की टीम ने अपना उम्दा प्रदर्शन करते हुए अंतिम दिन एक सिल्वर तथा सात कांस्य मेडल हासिल कर अपना परचम लहराया.नेशनल कराटे टूर्नामेंट के पहले दिन गुवा कराटे टीम को ट्रेनिंग दे रही झारखंड को रिप्रेजेंटेड करने के लिए संसाई लक्ष्मी कुमारी को नेशनल मंच पर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporation-has-decided-to-hand-over-the-water-supply-system-of-adityapur-to-jindal/">आदित्यपुर
: नगर निगम ने पूरे आदित्यपुर की जलापूर्ति व्यवस्था जिंदल को सौंपने का लिया निर्णय
: टैरेफिक हिटर्स ने करमपदा एकादश को 10 विकेट से किया पराजित [wpse_comments_template]
: नगर निगम ने पूरे आदित्यपुर की जलापूर्ति व्यवस्था जिंदल को सौंपने का लिया निर्णय
कई राज्यों की टीम ने लिया भाग
दिल्ली में हो रहे नेशनल कराटे टूर्नामेंट में झारखंड, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र तमिलनाडु, कोल्हापुर, रायपुर, उत्तराखंड, रायगढ़, मणिपुर, छत्तीसगढ़, रत्नागिरी की टीम ने भाग लिया हैं. बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय जज, कोच व हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश चौधरी अब-तक कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कराटे खिलाड़ी प्रशिक्षण दे चुके हैं. जो कि आज देश व विदेश में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं. गुवा कराटे टीम को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए गुवा महिला समिति की अध्यक्ष स्मिता गिरी व महिला समिति की अन्य महिलाओं के साथ गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की. कराटे प्रतियोगिता के अंत में कराटे विजेताओं को मुख्य अतिथि हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के. रजनीश चौधरी, मार्शल आर्ट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व जॉन सेक्रेटरी के सिहान दीपक को सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-traffic-hitters-defeated-karampada-xi-by-10-wickets/">किरीबुरू: टैरेफिक हिटर्स ने करमपदा एकादश को 10 विकेट से किया पराजित [wpse_comments_template]
Leave a Comment