Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए गुवा की टीम रवाना

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा वेस्ट सिंहभूम झारखंड कराटे टीम सेंसई लक्ष्मी कुमारी प्रसाद के नेतृत्व में शनिवार को रांची में आयोजित होने वाले स्टेट टूर्नामेंट के लिए रवाना हुई है. वहां पर दो दिवसीय टूर्नामेंट आगामी चार सितंबर तक चलेगी. इसमें गुवा कराटे टीम शामिल होकर अपने खेल का प्रदर्शन करेगी. सेंसाई लक्ष्मी कुमारी प्रसाद ने कराटे टूर्नामेंट में गुवा टीम के खिलाड़ियों के भाग लेने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यह सभी अभिभावकों व बच्चों के लिए बहुत ही सम्मान की बात है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-will-win-the-election-of-2024-on-the-strength-of-its-workers-minister-in-charge-of-district/">चाईबासा

: 2024 का चुनाव भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के दम पर जीतेगी : जिला प्रभारी मंत्री
वैसे गुवा गांव के बच्चों का इतने बड़े मंच पर प्रदर्शन करना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. उक्त राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में शामिल होने वाले कराटे टीम को सेल गुवा महिला समिति अध्यक्षा स्मिता गिरी एवं सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी ने बधाई दी है. साथ ही विश्वास जताया है कि उक्त प्रतिभागियों के द्वारा फिर से एक बार गुवा का नाम रोशन होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही