Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में गुवा के बच्चों ने लहराया परचम

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : कोलकाता के सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में चल रहे दो दिवसीय इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के पहले दिन गुवा की कराटे टीम ने चार सिल्वर व चार कांस्य पदक जीता. ज्ञात हो कि कोलकाता के सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 29 जुलाई से 30 जुलाई तक किया जा रहा है. इसमें गुवा से 14 बच्चों ने भाग लिया है. यह प्रतियोगिता शनिवार सुबह 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चला. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-in-the-procession-of-muharram-the-youth-showed-more-than-one-feat/">घाटशिला

: मुहर्रम के जुलूस में युवाओं ने दिखाए एक से बढ़कर एक करतब

प्रतियोगिता में 16 राज्यों से 5293 प्रतिभागियों ने लाया भाग 

दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन सात देशों के कुल 16 राज्यों से 5293 प्रतिभागियों ने भाग लिया है. प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में सऊदी अरब के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अल्लाश्री मोहम्मद, जापान कराटे फेडरेशन चेयरमैन ऑफ जेकेएफ सेंसई कोच्चि शिमुरा, कॉनसल जनरल ऑफ चाइना जहां लियू, एजुकेटिव मेंबर ऑफ एशियन कराटे फेडरेशन के भरत शर्मा उपस्थित थे. गुवा महिला समिति द्वारा संचालित लक्ष्मी मार्शल आर्ट अकादमी की कराटे ट्रेनर थर्ड ब्लैक बेल्ट डन के द्वारा बच्चों को कराटे की ट्रेनिंग दी जा रही है. बच्चों के उम्दा प्रदर्शन कर बच्चों ने गुवा का नाम रोशन किया है. खबर की सूचना पर बच्चों के माता-पिता काफी गौरवान्वित है. तथा बच्चों को हौसला बढ़ाते हुए जीत हासिल कर वापस लौटने का आशीर्वाद प्रदान किया. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-clue-of-the-missing-child-was-not-found-even-after-four-days/">चांडिल

: चार दिन बाद भी नहीं मिला लापता बच्चे का सुराग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही