Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा के कराटे खिलाड़ियों ने दिल्ली में जीते पांच कांस्य पदक

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में नेशनल कराटे टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. इस प्रतियोगिता में गुवा के लक्ष्मी मार्शल आर्ट एकेडमी कराटे क्लास के 10 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. सभी खिलाड़ी कराटे सेंसई थर्ड ब्लैक बेल्ट डॉन लक्ष्मी कुमारी के नेतृत्व में दिल्ली गए हैं. टीम के पांच खिलाड़ियों ने नेशनल कराटे टूर्नामेंट में पांच कांस्य पदक जीता है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tractor-carrying-sand-illegally-seized-driver-absconding/">चांडिल

: अवैध रूप से बालू ले जाता ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
पहले दिन झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए सेंसई लक्ष्मी कुमारी को सम्मानित किया गया. टूर्नामेंट में झारखंड, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र तमिलनाडु की टीमें भाग ले रही हैं. गुवा कराटे टीम के खिलाड़ियों के पांच पदक जीतने पर गुवा महिला समिति की अध्यक्ष स्मिता गिरी व महिला समिति की अन्य सदस्यों ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही