Search

 
 
 

नोवामुंडी : गुवा की प्रिया शांडिल का झारखंड सीनियर महिला फुटबॉल टीम में चयन

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा कारोकुंज की रहने वाली प्रिया शांडिल का दूसरी बार झारखंड सीनियर महिला फुटबॉल टीम में चयन हुआ है. 26 मार्च से छत्तीसगढ़ के भिलाई में होने वाले हीरो सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में प्रिय भाग लेंगी. वैसे इस चैंपियनशिप के लिए बुधवार को झारखंड टीम घोषणा कर दी गई है. टीम की घोषणा झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी ने की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-children-of-murali-public-school-took-out-vasudhaiva-kutumbakam-rally/">जमशेदपुर

: मुरली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली “वसुधैव कुटुंबकम” रैली

टीम में यह खिलाड़ी है शामिल

इस टीम में अंजलि मुंडा, जोशना बारा, संध्या टोप्पो (गोलकीपर), सीमा किस्पोट्टा, प्रतीक्षा लकड़ा, प्रिया शांडिल, बिराश मुनि धनवार, नील कुसुम लकड़ा,चमेनी कुमारी, अंजली गाड़ी (डिफेंडर), डॉली कुमारी, कोमल कुमारी, लक्ष्मी मार्डी, सलिना कुमारी, संगीता कुमारी (मिडफील्डर), आशा कुमारी, सुष्मिता कुमारी, ममता कुमारी, कुसमा किस्पोट्टा, अल्पना कुजूर, ललिता कुमारी, रोशनी तिग्गा (फॉरवर्ड) को शामिल किया गया है. टीम की मैनेजर रिंकी सोरेन, हेड कोच गोविंद साहा, सहायक कोच सुभाष लोध व फिजियो आनंदिता बॉस होंगे. झारखंड महिला फुटबॉल टीम गुरुवार शाम को टाटानगर से भिलाई के लिए रवाना होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही