Search

 
 
 

नोवामुंडी : गुवा, किरीबुरू व मेघाहातुबुरू शहर घने कोहरे से ढका

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा,किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर ने घने कोहरे की चादर ओढ़ रखी है. कोहरे की वजह से सूर्य की किरणें जमीन पर नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा छाया रहता है. बीते कुछ दिनों से शहर में छाए घने कोहरे की वजह से 10 मीटर दूरी से कुछ भी नजर नहीं आ रहा है. दुर्घटना से स्वयं और दूसरों को बचाने के लिए वाहन चालक लाइट जला कर चल रहे हैं. सड़कों पर लोगों की चहलकदमी भी काफी कम हो गई है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-bms-demands-mp-to-open-central-and-south-block-mine/">किरीबुरू

: बीएमएस ने सांसद से सेंट्रल व साउथ ब्लॉक खदान खुलवाने की मांग की

तापमान 7 डिग्री सेल्सियस हो गया है

गुवा,किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर की कोहरे भरी खराब मौसम भले ही स्थानीय लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन बाहरी पर्यटक भारी तादाद में किरीबुरु पहुंच कर यहां के मौसम, घने कोहरे आदि का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं. पर्यटक यहां के खूबसूरत नजारों को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं. कोहरे व तेज हवाओं की वजह से शहर का न्यूनतम तापमान आज 7 डिग्री सेल्सियस हो गया है. धूप नहीं निकलने व कोहरे की वजह से लोग भींगे कपड़ों को सूखाने के लिए हीटर का इस्तेमाल कर रहे है. ठंड की वजह से लोग रात-दिन रूम हीटर जला रहे हैं. इससे शहर में लो वोल्टेज की प्रॉब्लम हो गई है. लोग इसकी शिकायत सेल प्रबंधन के विद्युत विभाग के पास निरंतर कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :ऋषभ">https://lagatar.in/rishabh-pant-will-be-shifted-from-dehradun-to-mumbai-for-treatment/">ऋषभ

पंत को इलाज के लिए देहरादून से मुंबई किया जायेगा शिफ्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही