Search

 
 
 

नोवामुंडी : ट्रेलर की चपेट में आकर हेल्पर की मौत, पुलिस कर रही जांच

 
Noamundi : नोवामुंडी से मुर्गा महादेव जाने वाले रास्ते में एक 18 चक्का ट्रेलर ने एक युवक को कुचल दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद वाहन मौके से फरार हो गया. घटना बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे के आसपास की है. मिली जानकारी के अनुसार उड़ीसा के जोड़ा में आयरन ओर लोड करने जा रही ट्रेलर वाहन संख्या ओडी 09 ए 3433 लाइन में खड़ी थी. उसी ट्रेलर का हेल्पर गाड़ी से नीचे उतर कर टायर में फंसी गिट्टी को निकाल रहा था. तभी अचानक ट्रेलर चालक ने वाहन को आगे बढ़ा दिया. इसके ट्रेलर हेल्पर को कुचलता हुआ आगे की ओर निकल गया. इतने में पीछे खड़ी एक और ट्रेलर भी उस पर चढ़कर पार हो गई. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-additional-deputy-commissioner-held-revenue-review-meeting-through-video-conferencing/">सरायकेला

: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपर उपायुक्त ने की राजस्व की समीक्षा बैठक
लोगों ने वाहन को रोककर चालक को पकड़ने की भी कोशिश की परंतु वह भागने में सफल रहा. हालांकि घटना को अंजाम देने वाले एक अन्य ट्रेलर को लोगों ने पकड़ लिया और सूचना बिलाईपदा थाना को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और खड़े ट्रेलर को जब्त कर थाने ले आई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. इस संबंध में ओडिशा पुलिस ने बताया कि इसकी छानबीन की जा रही है और बताया जा रहा है कि मृतक जमशेदपुर का रहने वाला है. खबर लिखे जाने तक मृतक के संबध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही