Search

 
 
 

नोवामुंडी : लापता बेटे की तलाश में दर-दर भटक रही लाचार मां

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेवा नगर की रहने वाली वृद्ध विधवा महिला पूर्णिमा दास अपने लापता 26 वर्षीय बेटे राजकुमार दास की खोज में दर-दर भटकने को मजबूर है. पूर्णिमा दास का पुत्र 11 अगस्त रक्षाबंधन के दिन से लापता है. काफी खोजबिन के बाद भी आज तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है. पूर्णिमा दास के अनुसार उनका पुत्र रक्षाबंधन के  दिन नोवामुंडी स्थित मुर्गा महादेव जलाभिषेक करने गया था. उसके बाद तक आज तक वह नहीं लौटा. पूछताछ करने पर पता चल कि जलाभिषेक करने के बाद राजकुमार अपनी बहन के घर जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मातीसाई में दो दिन तक रूका था. वहां से वह घर जाने की बात बोलकर निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-meeting-organized-to-connect-drop-out-and-unenrolled-children-with-school/">चाईबासा

: ड्रॉप आउट एवं अनामांकित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए बैठक आयोजित
[caption id="attachment_397105" align="aligncenter" width="163"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/novamundi-lapata-2.jpeg"

alt="" width="163" height="221" /> लापता राजकुमार दास की फाइल फोटो[/caption]

महिला की आर्थिक स्थित हुई खराब

राजकुमार दास की मां पूर्णिमा दास ने थक हार कर गुवा थाना में अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है. इस संबंध में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने कहा कि गुमशुदगी की शिकायत मिली है युवक की खोजबीन जारी है. परंतु अभी तक पता नहीं चल पाया है कि राजकुमार दास कहां है. वृद्ध महिला पूर्णिमा दास अपने बेटे की गुमशुदगी को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रही है. महिला के अनुसार राजकुमार उसका इकलौता कमाऊ बेटा है। उसके चले जाने से घर की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब हो गई है. उसे देखने वाला कोई नहीं है. सरकार के द्वारा बनाया गया राशन कार्ड के द्वारा मिल रहे राशन से उसका भरण पोषण हो रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही